ترانه و شعر با صدای Udit Narayan, Hariharan & Kailash Kher
पा मा, सा नि, नि धा, धा मा पा मा, सा नि, नि धा, धा मा
यूँ ही चला-चल, राही, यूँ ही चला-चल, राही कितनी हसीन है ये दुनिया भूल सारे झमेले, देख फूलों के मेले बड़ी रंगीन है ये दुनिया
रुम-दुम-ता-ना-ना, रा-ता-दुम-ता-ना-ना रुम-दुम-ता-ना-ना, रा-ता-दुम-ता-ना-ना रुम-दुम-ता-ना-ना, रा-ता-दुम-ता-ना-ना, भैया
ये रास्ता है कह रहा अब मुझसे "मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे" ये रास्ता है कह रहा अब मुझसे "मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे"
दिल को है क्यूँ ये बेताबी? किससे मुलाक़ात होनी है? जिसका कब से अरमाँ था, शायद वही बात होनी है
यूँ ही चला-चल, राही, यूँ ही चला-चल, राही जीवन गाड़ी है, समय पहिया आँसू की नदियाँ भी हैं, ख़ुशियों की बगिया भी है रास्ता सब तेरा ताके, भैया
यूँ ही चला-चल, राही, यूँ ही चला-चल, राही कितनी हसीन है ये दुनिया भूल सारे झमेले, देख फूलों के मेले बड़ी रंगीन है ये दुनिया
Hey, ना-ना-ना, hey, ना-ना-ना Hey, hey, hey, hey, hey
देखूँ जिधर भी इन राहों में रंग पिघलते हैं निगाहों में ठंडी हवा है, ठंडी छाँव है दूर वो जाने किसका गाँव है
बादल ये कैसा छाया? दिल ये कहाँ ले आया? सपना ये क्या दिखलाया है मुझको?
हर सपना सच लगे, जो प्रेम अगन जले जो राह तू चले अपने मन की हर पल की सीप से मोती ही तू चुने जो तू सदा सुने अपने मन की
यूँ ही चला-चल, राही, यूँ ही चला-चल, राही कितनी हसीन है ये दुनिया भूल सारे झमेले, देख फूलों के मेले बड़ी रंगीन है ये दुनिया
मन अपने को कुछ ऐसे हल्का पाए जैसे कंधों पे रखा बोझ हट जाए जैसे भोला सा बचपन फिर से आए जैसे बरसों में कोई गंगा नहाए जैसे बरसों में कोई गंगा नहाए
धुल सा गया है ये मन, खुल सा गया हर बंधन जीवन अब लगता है पावन मुझको
जीवन में प्रीत है, होंठों पे गीत है बस यही जीत है, सुन ले, राही तू जिस दिशा भी जा, तू प्यार ही लुटा तू दीप ही जला, सुन ले, राही
यूँ ही चला-चल, राही, यूँ ही चला-चल, राही कौन ये मुझको पुकारे? नदिया, पहाड़, झील और झरने, जंगल और वादी इनमें हैं किसके इशारे?
यूँ ही चला-चल, राही, यूँ ही चला-चल, राही कितनी हसीन है ये दुनिया भूल सारे झमेले, देख फूलों के मेले बड़ी रंगीन है ये दुनिया
ये रास्ता है कह रहा अब मुझसे "मिलने को है कोई कहीं अब तुझसे"
रुम-दुम-ता-ना-ना, रा-ता-दुम-ता-ना-ना रुम-दुम-ता-ना-ना, रा-ता-दुम-ता-ना-ना रुम-दुम-ता-ना-ना, रा-ता-दुम-ता-ना-ना, भैया
सा नि सा गा गा गा, गा मा मा मा मा रे रे रे, रे सा नि सा (सा नि सा सा, सा नि सा सा) सा नि सा गा गा गा, सा गा गा गा सा मा मा मा सा धा पा धा (सा नि सा सा, सा नि सा सा)
यूँ ही चला-चल, राही सा नि सा सा, सा नि सा सा कितनी हसीन ये दुनिया
آثار دیگر از Udit Narayan, Hariharan & Kailash Kher